VIDEO : मूल भूत समस्याओं से जूझ रहे हैं कोनी बाम्बे आवास के लोग
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. सड़क, पानी बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से कोनी बाम्बे आवास में रहने वाले लोग जूझ रहे हैं। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कत हो रही है। दरअसल गरीबों के लिए बनाए गए आवासों में बदहाली अवस्था में लोग रहने को मजबूर है। वही इन क्षेत्रों में पुलिस द्वारा गस्त नहीं किया जाता जिसके चलते सामाजिक तत्व के लोग खुलेआम आतंक मचा रहे हैं।
https://youtu.be/SX1g4H6Inv8
कोनी देवनगर बांबे आवास में रहने वाली महिलाओं ने आज कलेक्टर कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंची। इन महिलाओं ने बताया कि पानी, सड़क और बिजली हमारी मुख्य समस्या है, आसामाजिक तत्वों के कारण शाम होते ही माहौल खराब हो जाता है। महिलाओं और बुजुर्ग जनों को भारी दिक्कत होती है, नगर निगम में बार बार शिकायत के बाद भी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।