VIDEO : महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने छात्र-छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन से जुड़े छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर बिलासपुर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञाप सौंपा है। छात्र-छात्राओं ने बताया प्रदेश में लगातार महिलाओं का शोषण करने की घटनाएं घट रही है। दहेज के नाम पर हत्या व आत्महत्या घटनाएं हो रही है। छोटी बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाएं तक बालात्कार का शिकार हो रही हैं।
नौकरी लगाने के नाम दैहिक शोषण की घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। नशे की हालात में हो रहे अपराध से खासकर महिला जगत की लोग सुरक्षित नहीं है। सौपे गये ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने कहा कि हत्या व आत्महत्या के मामलों में अपराध की पुष्टि होने पर अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी, इसमें जमानत भी रद्द करते हुए फास्टटै्रक कानून लागू किया जाये। अश्लील वीडिया पोर्नोग्राफी साइट्स पर प्रतिबंध लगाया जाये। नशा एवं नशीली पदार्थो की बिक्री व उत्पादन को बंद कराया जाये। राज्य के बाहर से आने वाली नशीली वस्तूओं पर प्रतिबंध के साथ राज्य सरकार द्वारा नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने सख्त कदम उठाने की पहल की जाये। डायन व टोनही के नाम पर महिलाओं को प्रताडि़त करने वालों को कठोर से कठोर सजा दी जाये। विज्ञापन कंपनियों द्वारा प्रकाशित किए जा रहे महिलाओं का अश्लील वीडियो व फोटो पर प्रतिबंध लगाया जाये। गली मोहल्लों में तेजी से पनप रहे संगीन अपराधों पर रोक लगाने निगरानी के साथ साथ लगातार पुलिस गश्त कराया जाये। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रत्येक जाति वर्ग के सामाजिक पदाधिकारियों को दहेज के लेनदेन मामले और सामाजिक कुसंस्कार पर रोक लगाने एवं सामाजिक जागरुकता के लिये बाध्य करने की सख्त जरूरत है।