जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष के रूप में विजय केशरवानी को सर्वसम्मति से चुना गया

बिलासपुर. एथलेटिक्स के सभी खेल में प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज की जा रही है। इससे  राज्य को  एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान  दिलाने वाले ख़िलाड़ितों कि संख्या बढ़ाई जाए। जिला और राज्य स्तर पर बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन का आयोजन करने की योजना पर काम किया जा रहा है। रविवार को जिला एथलेटिक्स संघ की वार्षिक आमसभा और चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव के लिए  छ ग एथलेटिक्स संघ के आब्जर्वर सुरेश क्रिस्टोफर  को पर्यवेक्षक बनाना गया था lउनकी उपस्थित में  प्रोफेसर शिला तिवारी को संरक्षक बनाया गया। वही विजय केशरवानी को जिला एथलेटिक्स संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष दर्शन सिंह,सचिव अमरनाथ सिंह और कोषाध्यक्ष हेमंत परिहार को नियुक्त किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ की संरक्षक शिला तिवारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सारे खेल की जननी एथलेटिक्स है,वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय केशरवानी ने एथलेटिक खेलों को बढ़ावा देने और इसे जिले में नई पहचान दिलाने की बात कही।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!