April 18, 2022
सामाजिक कार्यों के लिए विश्वाधारंम संस्था को मिला सम्मान
बिलासपुर. शहर की सामाजिक संस्था विश्वाधारंम को सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए चंद्रनाहु विकास महासमिति के 76 वें वार्षिक महा अधिवेशन कार्यक्रम (सलौनीकला, बलौदा बाजार) में चंद्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष राम रतन चंद्रा व जैजैपुर विधायक श्री केशव चंद्रा के हाथों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विश्वाधारंम परिवार के सक्रिय सदस्य गुलशन चंद्रा ने बताया कि उनके द्वारा सामाजिक सेवा विगत कई वर्षों से अनवरत की जा रही है मानवता को सर्वोपरि मानकर किए गए कार्यों के लिए आज यह सम्मान उन्हें प्राप्त हुवा, संस्था के संस्थापक चंद्रकांत ने बताया की उनके द्वारा लगातार अनेक सामाजिक कार्यों किए जा रहे है जिसमे रक्त सेवा, मासिक धर्म के प्रति जागरूकता, घुमंतु बच्चो को प्रतिदिन निःशुल्क शिक्षा एवम अनेक सेवा कार्य किए जा रहे है समाज से प्राप्त सम्मान के लिए उन्होंने चंद्रा समाज के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया।