September 10, 2022
विवेकानंद गृह निर्माण समिति को फिर से किया गया पुनर्जीवित, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी संचालन
बिलासपुर. स्वामी विवेकानंद गृह निर्माण समिति मर्यादित को परिसमापक के प्रस्ताव पर फिर से पुनर्जीवित किया गया है। ज्ञात है की निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा समिति को पुनर्जीवित करने उप पंजीयक सहकारी संस्था से संपर्क कर पहल की गई थी। इस हेतु निगम कमिश्नर द्वारा कमेटी के गठन के लिए भी प्रयास किया गया। उप पंजीयक सहकारी संस्था जारी आदेश के अनुसार गृह निर्माण समिति के आगामी तीन माह के संचालन के लिए चंद्रिका यादव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें रामसुंदर मिश्रा और दीपक दीक्षित सदस्य होंगे। यह तीन सदस्यीय कमेटी आगामी तीन माह तक के लिए स्वामी विवेकानंद गृह निर्माण समिति का संचालन करेगी। इस दौरान शासन के नियमों के तहत कार्य किए जाएगे।
समिति के संचालन से कार्य सुचारू रूप से होंगे
स्वामी विवेकानंद गृह निर्माण समिति के फिर से कमेटी द्वारा संचालन से काॅलोनी के कार्य सुचारू रूप से होंगे। समिति के पुनर्जीवित नहीं होने से निवासियों के बहुत से कार्य अटके हुए थे। जो अब सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएंगे।