चाकू की नोंक पर वार्ड ब्याय से 50 हजार की लूट
सरकंडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। सरकंडा में दिनदहाड़े चाकू की नोंक पर स्वास्थ्यकर्मी से नगद 50 हजार रुपए लूटकर युवक फरार हो गया। इस घटना से आसपास हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल जांच में जुट गई।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि लम्बोदर नगर फ्रैन्डस रेसीडेंसी कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार यादव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरगिट्टी में वार्ड ब्याय के पद पर पदस्थ है। 24 मार्च की सुबह 8.&0 बजे वे नूतन चौक जैसवाल चाय दुकान सरकंडा चाय पीने गए थे। उसकी पत्नी अपनी मायके गई हुई थी। जिसके कारण घर में रखे 50 हजार रुपए को अपने लोवर के जेब में रखा था। चाय पीने के दौरान जायसवाल चाय वाला ने पीडि़त के जेब को देखकर क्या रखे हो जेब में पूछा। तब उन्होंने पैसा रखने की बात कही। फिर सभ पैसे को निकालकर दिखाया। उसी समय मोहल्ले का ही अतुल यादव (20) लम्बोदर नगर सरकंडा निवासी बगल में बैठा था। आरोपी अतुल ने चाकू अड़ाकर 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। पीडि़त ने बहुत दूर तक पिछा किया, मगर नहीं मिला। 26 मार्च को सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर आरोपी अतुल यादव को गिरफ्तार किया।


