
सड़क पर ही बना दिया था कचरा ट्रांसफर स्टेशन, निगम कमिश्नर ने पकड़ा
बिलासपुर. घरों से एकत्रित किए गए कचरे को बीच सड़क में बड़ी गाड़ियों में शिफ्ट करते हुए ठेका कंपनी की टीम को आज सुबह निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा। मौके पर ठेका कंपनी एम.एस.डब्ल्यू. के कर्मचारी कमिश्नर के सवालों का जवाब नहीं दे सकें। कार्य में लापरवाही बरतने पर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी के निर्देश पर एम.एस.डब्ल्यू. सॉल्यूशन लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी रोजाना सुबह-सुबह जलभराव और साफ-सफाई के कार्यों के निरीक्षण पर निकलते हैं। आज सुबह पीजीबीटी काॅलेज के सामने से गुजर रहें निगम कमिश्नर ने देखा की कचरा कलेक्शन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा घरों से एकत्रित कचरे को बीच सड़क में छोटी गाड़ियों से कांपेक्ट गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा है,जिससे कचरा सड़क पर भी फैला था.जबकि ठेका कंपनी को स्पष्ट निर्देश है की कचरे की शिफ्टिंग सिर्फ ट्रांसफर स्टेशन में ही किया जाए,इसके लिए ठेका कंपनी को व्यापार विहार में निगम द्वारा जमीन उपलब्ध कराया गया है। उसके बावजूद कचरे का एकत्रीकरण और शिफ्टिंग बीच सड़क पर की जा रही थी। स्वच्छता कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताते हुए निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने ठेका कंपनी एम.एस.डब्ल्यू. सॉल्यूशन लिमिटेड को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी जोन कमिश्नर और मसफाई निरीक्षकों को सतत माॅनिटरिंग के निर्देश दिए गए है।
More Stories
बिलासपुर में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार
चुनाव प्रभावित करने भाजपा शराब का सहारा ले रही पाटन में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष को फंसाने पुलिस शराब...
लोफन्दी में जहरीली शराब से 7 से 8 लोगो की मौत से मचा कोहराम
बिलासपुर. ऐन निकाय और पंचायत चुनाव के बीच बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफन्दी से महुआ शराब पीने...
निर्दलीय प्रत्याशी तैय्यब हुसैन ने अपने वार्ड क्रमांक 32 के लिए जारी किया संकल्प पत्र..
पूर्व पार्षद ने कहा,काम किया है काम करेंगे,लोगों के हम दिल में रहेंगे.. https://youtu.be/lRztFQ1YXtE बिलासपुर : नगरीय निकाय चुनाव...
भाजपा कार्यालय में अमर ने ली पार्षद प्रत्याशियों की समीक्षात्मक बैठक
बिलासपुर. आज जिला भाजपा कार्यालय में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने नगर निगम बिलासपुर के सभी 70 वार्डों के पार्षद...
स्वतंत्रता पूर्व देश की पांचवीं संस्था भारतेंदु साहित्य समिति : डॉ.पाठक
स्थापना दिवस पर हुआ वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान बिलासपुर. स्वतंत्रता पूर्व स्थापित साहित्य संस्थाओं में भारतेंदु साहित्य साहित्य समिति पांचवें...
निकाय चुनाव: खूबचंद बघेल नगर वार्ड के प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने निर्दलीय को कराया भाजपा प्रवेश
https://youtu.be/aPQSe9SMVGA बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम बिलासपुर परिक्षेत्र के खूबचंद बघेल नगर वार्ड क्रमांक-5 के...