मौसम अलर्ट : हल्की बारिश के साथ गरज चमक की संभावना

बिलासपुर. एक चक्रीय चक्रवातीघेरा मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूर्वी द्रोणिका 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक स्थित है। प्रदेश में 17 मार्च को दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 18 मार्च को प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 17 और 18 मार्च को गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में 19 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में इसी दिन गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवा चलन् अर्थात झंझावात चलने की संभावना है। ओलावृष्टि मुख्य रूप से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में ही होने की संभावना है।