Weight loss Story : इस लड़की का Pcos के चलते बढ़ गया था भयंकर वजन, फिर इस ट्रिक से घटाया 50 Kg
महिलाओं या लड़कियों का वजन अक्सर बहुत से कारणों की वजह से बढ़ने लगता है, जिनमें से एक है- PCOS। इस स्थिति में वजन जितनी तेजी से बढ़ता है, इसे घटाना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन एक 23 साल की लड़की ने कुछ सही तरीकों के जरिए 50 किलो तक वजन कम कर दिया। आइए, जानते हैं कैसे किया उन्होंने यह असंभव काम संभव…
आज के समय में बढ़ता वजन हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक ऐसी समस्या है जिससे निजात पाना भी मुश्किल लगने लगता है। वहीं, अगर यह स्थिति महिलाओं की हो तो उनके लिए स्थिति अधिक गंभीर होने लगती है। क्योंकि वजन बढ़ने का कारण अधिकतर कोई ना कोई बीमारी या हार्मोनल इम्बैलेंस होता है। ऐसे में वजन कम करना और भी अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ 23 साल की अनन्या चुघ के साथ। अनन्या की जंक फूड खाने की आदत और PCOS के चलते उनका वजन बहुत अधिक बढ़ गया था। लेकिन उन्होंने सिर्फ घर पर बना हुआ खाना खाकर और हल्की फुल्की एक्सरसाइज के जरिए अपना वजन 50 किलो तक कम कर दिया।
- नाम – अनन्या चुघ
- काम काज – कंसल्टेंट
- उम्र – 23 साल
- लंबाई – 5 फीट 6.5 इंच
- अधिकतम वजन – 126 किलोग्राम
- वेट लॉस – 50 किलोग्राम
- वजन कम करने में समय – 23 महीने
इस दौरान उन्होंने अपने 12वीं कक्षा की परीक्षा ही दी थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी बुरी आदतों पर काम करना शुरू किया और साथ ही न्यूट्रिशन और फिटनेस से संबंधित जानकारियां हासिल कीं। इसी तरह उनका वजन कम होने लगा और अब वह लगभग 55 किलोग्राम तक वजन घटा चुकी हैं।
डाइट में नपी-तुली चीजें खाती थीं अनन्या
- नाश्ता –पोहा और एक कप दूध या इडली और सांभर या फिर ओट्स चीला, सब्जियों के साथ
- लंच –2 रोटी, बहुत सारी सब्जी, एक कटोरी दही, कभी कभी दाल, सलाद और एक पनीर पराठा, दही के साथ
- डिनर –अनन्या अपना खाना 8 बजे से पहले खा लेती हैं। वह अक्सर सूप और सब्जियों का सेवन करती हैं, या फिर दिन का जो भी बचता है, वही खा लेती हैं।
- प्री वर्कआउट मील –कॉफी और केला, या फिर घर में बना हुआ केक या ब्राउनी
- पोस्ट वर्कआउट मील –वह शाम के समय एक्सरसाइज करती हैं, इसलिए सीधा रात का डिनर ही करती हैं।
- चीट डे मील –अनन्या ने बीते दो महीने से चीट मील नहीं किया है। हालांकि, वह बताती हैं कि वह जो मन करें
- खाती हैं, बस उसकी मात्रा बेहद कम होती है।
- लो कैलोरी फूड-सूप, बादाम के दूध की कॉफी, चटपटा मखाना, घर में ओट्स से बनी हुई ब्राउनी
वर्कआउट प्लान
साथ ही आप इसके आदि भी होने लगते हैं। इसलिए जंक फूड और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाकर रखें और जो कुछ खाएं उसे कम मात्रा में ही खाएं।