डाइट कंट्रोल कर तेजी से वजन घटाने से होंगे फायदे या नुकसान? जानिए
मौजूदा दौर में लोग मोटापा की समस्या से परेशान हैं और इसे जल्दी से कम करने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। लेकिन तेजी से वेट लॉस करना क्या सही है?
मोटापा अधिक बढ़ जाने पर आप खुद में भारीपन महसूस करते हैं। यही एक कारण होता है जब आपने मन में जल्दी से वजन घटाने का विचार आता है। लेकिन वेट लॉस (Weight loss) करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, क्योंकि इसके लिए कड़ी मेहनत और डेडिकेशन की जरूरत है। भागमभाग भरी जिंदगी में लोग अपने खान-पान पर भी खास ध्यान नहीं दे पाते, जिसका नतीजा होता है।
मोटापा। जो इतनी जल्दी कम नहीं होता जितना कि लोग सोचते हैं। तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहने के लिए हर हफ्ते 1/2 से 1 किलोग्राम कम करना सबसे अच्छा तरीका है। वहीं कई लोग एक फिक्स डाइट के जरिए जल्दी से वेट लॉस करने के प्लान को फॉलो करते हैं। लेकिन तेजी से वजन कम करना क्या सही है? इस आर्टिकल में हम आपको इसी मामले के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
शरीर को नहीं मिल पाते जरूरी पोषक तत्व
रेपिड वेट लॉस से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण
- सुस्त पड़ जाना
- सिरदर्द
- चक्कर आना
- चिड़चिड़ा महसूस करना
- थकान
- एनिमिया
- बाल झड़ना
- मेटाबॉलिज्म रेट में गिरावट
- कब्ज
- महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता