May 14, 2026
दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर महिला से सामूहिक बलात्कार
नयी दिल्ली. दिल्ली में एक स्लीपर बस के अंदर चालक और परिचालक ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 12 मई को हुई इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सूत्र ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


