अभियोजन कार्यालय में महिला दिवस पर महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

File Photo

भोपाल. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर अभियोजन कार्यालय भोपाल में पदस्थ सभी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्माकन में उपसंचालक अभियोजन केके सक्सेना एवं जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र उपाध्यारय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक अभियोजन ने महिलाओं को शुभाशीष प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी। जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय ने कार्यालय में पदस्थ सभी महिला अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृाष्टप योगदान के लिये सममान स्व रूप स्म़ाति चिन्हो भेंट किया। सम्मायन सामारोह में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी श्रीमती वंदना परते, श्रीमती स्नेाहलता स्वामी, श्रीमती सुधा विजय सिंह भदौरिया, श्रीमती हेमलता कुशवाह, श्रीमती वर्षा कटारे एवं श्रीमती प्रियंका उपाध्यासय तथा वरिष्ठम कर्मचारी श्रीमती सीमा वहाने ने उदबोधन दिया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा अहिरवार, श्रीमती रचना श्रीवास्तीव, श्रीमती कोमिला किरतानी, सुश्री दिव्यात शुक्ला एवं श्रीमती मनीषा पटेल समेत सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुये। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन मनोज त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!