भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा की कार्यसमिति बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई


बिलासपुर. सर्वप्रथम भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया उसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बिलासपुर संगठन के प्रभारी मोतीलाल साहू,भाजपा के यशस्वी ज़िलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, युवा मोर्चा ज़िला प्रभारी दीपक सिंह, युवा मोर्चा के ऊर्जावान ज़िलाध्यक्ष निखिल केशरवानी , मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा, ज़ोन प्रभारी विजय ताम्रकार,पार्षद श्याम साहू,पार्षद राजेश दूसेजा, पार्षद पुष्पा तिवारी, मंडल महामंत्री डीके साहू,ज़िला कार्यसमिति सदस्य संदीप केशरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केतन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला,वैभव जायसवाल,विवेक ताम्रकार ने युवाओं को अपना अनुभव बताते हुऐ युवा मोर्चा के आगामी कार्यवृत्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति को 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजयुमो ने कमर कसते हुए एक बूथ,20 यूथ के सूत्र पर काम कर ईकाई को मजबूत करने की बात कही एवं आलाकमान के निर्देश के मुताबिक भाजयुमो के सभी पदाधिकारी,जिले के हर बूथ तक पहुंचेगें और एक पोलिंग बूथ में कम से कम 20 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर,उन्हें केन्द्र सरकार की नीतियों,योजनाओं और कार्यो के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के झूठे वायदे धर्मांतरण सहित बेरोजगारी भत्ता एवं बढ़ती बरोजगारी पर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की और भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।


इस दौरान उत्तर मंडल के अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी को आश्वस्त करते हुए कहा की युवा मोर्चा उत्तर मंडल के कार्यकर्ता सदैव कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ कड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। मंच का संचालन मंडल के महामंत्री विश्वजीत ताम्रकार ने किया आभार प्रकट मंडल के महामंत्री अंचल दुबे ने किया। इस बैठक में युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!