कृष्णा जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली भव्य रैली

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज के लोगों ने भव्य रैली निकालकर अपनी आस्था प्रकट की। इस महारैली में यादव समाज के सभी तबके लोगों ने हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से तिलक नगर तक तक निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली रैली में भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। इस दौरान जोरदार शौर्य प्रदर्शन किया गया। गढ़वा बाजा, लाठी चालन व अन्य तरीके यादव समाज के लोगों ने शानदान प्रदर्शन किया। यादव समाज के प्रमुख विष्णु यादव, रामचंद्र यादव, ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे समाज द्वारा हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य रैली निकालकर भगवान के प्रति आस्था प्रकट की जाती है। आपसी भाईचारा के साथ पूरे देश में इस उत्सव को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। बिलासपुर जिले का यादव समाज शुरु से ही भगवान श्री कृष्ण के लिए समर्पित होकर इस पर्व से मनाते हैं। रैली लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से शुरु होकर सिटी कोतवाली, गोलबाजार, सदरबाजार, सिम्स चौराहा होते हुए तिलक नगर पहुंची। इस अवसर पर भारी संख्या में युवक युवती भी शामिल हुए। यादव समाज की रैली में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था को संभाला गया। उत्साह पूर्व निकली रैली का शहर वासियों ने जगह-जगह स्वागत भी किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!