यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

यश का चौंकाने वाला सच: 10 मिनट में बदल जाती है सोच, फिर 20 साल में कैसे नहीं!
“मैं 100 प्रतिशत बदला हूं”-यश का कबूलनामा 
मुंबई /अनिल बेदाग.  रॉकिंग स्टार यश अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक सोच के लिए भी खास पहचान रखते हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पुराने बयान और बदलते नजरिए पर खुलकर बात की। ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा से बातचीत में यश ने स्वीकार किया कि समय के साथ उनकी सोच में 100 प्रतिशत बदलाव आया है।
यश ने कहा, “इंसान बदलता है। अगर कोई कहता है कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है।” उनके मुताबिक बदलाव इंसानी स्वभाव का हिस्सा है। जिस बात पर व्यक्ति दस साल पहले विश्वास करता था, जरूरी नहीं कि आज भी वही सोच रखे। यहां तक कि कुछ मिनटों में भी विचार बदल सकते हैं।
कभी यश ऐसी फिल्में बनाना चाहते थे जिन्हें परिवार के साथ सहजता से देखा जा सके, लेकिन अब उनका सिनेमा कहीं अधिक परिपक्व और अलग नजरिया दिखाता है। गीटू मोहनदास निर्देशित ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *