विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेस ने किया जेल भरो आंदोलन

 

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए युवक कांग्रेस के नेताओं ने आज धरना प्रदर्शन करते हुए जेल भरो आंदोलन किया। युवक कांग्रेस के नेताओं नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सतनामी समाज को गुमराह करते हुए कांग्रेसियों को टारगेट किया जा रहा है। बलौदाबाजार में हुए आगजनी के मामले में बाहरी तत्वों ने घटना को अंजाम दिया था। किंतु भाजपा नेताओं ने विपक्ष की मजबूती को दबाने और बलौदाबाजार मामले में झूठ का पर्दा डालने के लिए विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार कराया है। कांग्रेसी नेताओं द्वारा पूरे राज्य में बलौदा बाजार आगजनी कांड व देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सिविल लाइन क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में युवक कांग्रेस के नेता उपस्थित हुए और नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सिविल लाइन परिक्षेत्र को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित जेल भरो आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने अपनी गिरफ्तारी देकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इधर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसी नेताओं कां गिरफ्तार कर पुलिस परेड मैदान में स्थाई जेल बनाकर रखा गया। भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस द्वारा विधि संगत कार्यवाही की गई। इस दौरान युवक कांग्रेस के शेरु अशलम, निजामुद्दीन दुलारे, अमितेश राय, जय किशन यादव, गोपाल दुबे, आदिल आलम खैरानी, वसीम खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!