दही हांडी बांधते समय हाईटेंशन तार की करंट से झुलसा युवक

 

 

घायल युवक को गंभीर हालत में सिम्स में कराया भर्ती

बिलासपुर.  जन्माष्टमी के उत्सव की तैयारी करने के दौरान शुक्रवार को दही हांडी बांधते समय एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया है। वहां मौजूद लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में ऊंचाई से नीचे उतारे और सिम्स में भर्ती कराया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजीव गांधी चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। शुक्रवार को रेहान खान मेन रोड स्थित गेट के ऊपर चढक़र दही हांडी बांध रहा था। गेट के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। हांडी बांधते समय रेहान खान का ध्यान तार की ओर नहीं गया। इस बीच अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। जोरदार करंट लगने के बाद रेहान खान बेहोश होकर गेट के उपर ही लटक गया। करीब दस मिनट तक ऊंचाई पर ही फंसा रहा। अचानक हुए हादसे से वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। लोगों ने सीढ़ी की व्यवस्था कर युवक को नीचे उतरा गया। उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। दही-हांडी की तैयारी के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे और हाईटेंशन लाइन के इतने करीब काम कैसे किया जा रहा था। पुलिस हादसे के कारणों और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *