गौरव दुबे को कवर्धा जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी बनने पर युंकाई ने दी बधाई

बिलासपुर.युवा कांग्रेस में प्रदेश के समस्त जिलों के प्रभार का विभाजन कल किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव गौरव दुबे द्वारा अपने पूर्व के प्रभार जिला कोरबा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें कवर्धा जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कवर्धा जिला प्रभारी गौरव दुबे जी को बनाए जाने पर बिलासपुर जिले के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। भावेन्द्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष ने कहा कि गौरव दुबे जी द्वारा संगठन के हित में लगातार अच्छे कार्य करते हुए कोरबा जिला युवा कांग्रेस को बहुत मजबूती प्रदान की गई है। हमें उम्मीद है कि ऐसे ही कार्य उनके द्वारा कवर्धा जिले में भी किया जाएगा। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से भावेंद्र गंगोत्री जिला अध्यक्ष, भूपेंद्र साहू, काशिफ अली, तरुण यादव जिला संयोजक सोशल मीडिया, नितेश सिंह ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष मस्तूरी,पुष्पराज उपाध्याय अध्यक्ष बिल्हा विधानसभा,  दिनेश चंदानी ,प्रबोधा पांडे ,अजमत नट्टू जायसी, पुष्पकांत कश्यप ,महेंद्र साहू, अभिषेक मिश्रा, बिहारी देवांगन, रामेश्वर पुरी गोस्वामी ,वीरेंद्र लैहर्षण, राजेंद्र मिथुन उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!