June 1, 2024

युवा पत्रकार को जान से मारने की कोशिश, सद्भाव पत्रकार संघ ने की घटना की कड़ी निंदा

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. कबाड़ और जुआरियों से पुलिस की सांठगांठ की खबर प्रकाशित करने वाले शहर के युवा पत्रकार पर अज्ञात युवकों ने जान से मारने की कोशिश। पत्रकार को चाकू लेकर दौड़ाने वाले आरोपियों ने दोपहिया वाहन में तोडफ़ोड़ करते हुए मौके से भाग निकले। घटना की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस गंभीर घटना की कड़ी निंदा करते हुए सद्भाव पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

अशोक नगर डीएलएस कॉलेज के पास रहने वाले युवा पत्रकार नीरज पिता आर.एन. शुक्ला आयु 35 वर्ष 15 नवंबर की रात पौने एक बजे सरकंडा पुराना पुल से अपने घर लौट रहे थे। यहां घात लगाए बैठे चार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू दिया। ले-देकर जब पत्रकार नीरज अपने घर पर पास पहुंचे तो दो मोटर सायकल में चार युवक चाकू लेकर उतरे और उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ाया। आरोपियों की मंशा को भांप चुके पत्रकार ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। चारों आरोपियों ने  दो पहिया वाहन में तोडफ़ोड़ कर वहां से भाग निकले। घटना पूरा दृष्य सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गया है। मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, मनीष शर्मा, अखिल वर्मा, सत्येन्द्र वर्मा, पंकज खण्डेलवाल, विनय मिश्रा, राजेन्द्र यादव, ललित गोपाल, उमांकात मिश्रा, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, संतोष मिश्रा, शेख असलम, गुड्डा सदाफले सहित संघ के समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संघ के नेतृत्व में पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।

काले कारोबार से जुड़े हैं पुलिस के तार
बताया जा रहा है कि जिले में पुलिस थानों का संचालन दुकानदारी की तर्ज पर किया जा रहा है। जुआ अड्डा, सट्टा बाजार और कबाड़ के काला कारोबार से पुलिस की काली कमाई से इंकार नहीं किया जा सकता। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस के कर्मचारी ही अब जुआ अड्डा संचालित कर रहे हैं। गुड्डागर्दी, मारपीट, चाकू बाजी, लूट, डकैती की घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। ऐसे में देर रात तक काम करने वाले मीडिया कर्मियों की जान-माल की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

गुण्डागर्दी करने वालों का हौसला बुलंद
अरपापार के एक कबाड़ी कर हौसला इतना बुलंद था कि वह अपने जन्म दिवस के दिन धारदार चाकू से केक काटकर जश्न मना रहा था। इस दौरान पुलिस के कर्मचारी भी उसके साथ जाम छलका रहे थे। मीडिया ने जब इस घटना को गंभीरता से लेते हुए खबर का प्रकाशन किया तो मजबूरीवश पुलिस ने मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि मस्तूरी क्षेत्र में संचालित हो रहे जुआ अड्डा में एक नामी आरक्षक की भूमिका है। इस संबंध में खबर प्रकाशित करने के बाद से पत्रकार नीरज शुक्ला को धमकी दी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विधायक और जिला पंचायत सभापति ने 64 वां सालाना उर्स में छत्तीसगढ़ क़ी जनता की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी
Next post हर घर को मिले शुद्ध पेयजल, भूपेश सरकार का यही है प्रयास : त्रिलोक चंद्र श्रीवास
error: Content is protected !!