April 27, 2024

भारतीय मजदूर संघ ने भारत सरकार के विनिवेशीकरण और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

बिलासपुर. दिनांक 28 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ ने देश भर में जिला मुख्यालयों में भारत सरकार के विनिवेशीकरण, निजीकरण और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने कार्यक्रम बिलासपुर जिले में भी जोरदार प्रदर्शन के साथ जिला भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में सौंपा गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र के अनुशंगी संगठनों एस ई सी एल, सी एस ई बी , स्वायत्त शासी कर्मचारी संघ, नगर निगम,हिर्री माइंस, सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई।

आज का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष शंकर मेश्राम के नेतृत्व में संपन्न हुआ और कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी शंखध्वनि सिंह बनाफर और स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश तिवारी ने आमसभा को संबोधित करते हुए सरकार के देश विरोधी और श्रमिक विरोधी नीतियों, विनिवेशीकरण, निगमीकरण, निजीकरण की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर मेश्राम जिला अध्यक्ष, संजय तिवारी जिला मंत्री, शंखध्वनि सिंह बनाफर प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी, सुरेश तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, कांशीराम जिला उपाध्यक्ष, नागेन्द्र शर्मा जिला कार्यालय मंत्री, पृथ्वी सहगल महामंत्री हिर्री माइंस कर्मचारी संघ, सर्वेश तिवारी अध्यक्ष नगर निगम दिनेश तिवारी, संजय पटेल, ओम ठाकुर, कोमल यादव, कौशल यादव, मेला राम टंडन, मुकेश साहू, हेमंत चौहान, प्रदीप महाकुंभ,अजीत वर्मा, चंद्रमा साहू, रामदास मानिकपुरी सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली तीन ट्रेनों की समय सारणी में संशोधन
Next post सुबह उठकर सिर्फ 5 मिनट तक करें यह आसन, कमर दर्द हो जाएगा दूर, मिलेंगे यह जबरदस्त लाभ
error: Content is protected !!