आज सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मिट्टी तेल के कोटे में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कटौती पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई, धान के समर्थन मूल्य में मात्र 3.7 प्रतिशत की वृद्धि और दाल भात केंद्रों, छात्रावासों के चावल के कोटे में कटौती को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ 20 जुलाई शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन होगा। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर मोदी-शाह-योगी का भी धरना प्रदर्शन में विरोध होगा। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा संगठनों युवा, कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठो और विभागों के पदाधिकारी कार्यकर्ता और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन में 20 जुलाई शनिवार को शामिल होकर केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी, गरीब विरोधी, महिला विरोधी और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया के खिलाफ हुंकार भरेंगे। कांग्रेस की सभी इकाइयां और सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन को बड़ी गंभीरता से ले रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला कांग्रेस इकाईयों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम स्थल के फोटो धरना प्रदर्शन के तत्काल बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजा जाये। इस अवसर पर उपस्थिति रजिस्टर को भी प्रदेश कार्यालय को व्हाट्सअप द्वारा भेजे जाने के निर्देश जिला कांग्रेस कमेटियों को दिये गये है। 20 जुलाई के कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारी, कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, ब्लाक पदाधिकारियों, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल सहित सभी मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठों विभाग के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!