May 12, 2024

महतारी वंदन का फार्म भरवा कर भाजपा माताओं-बहनों को ठग रही

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकार वार्ता लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष का वीडियो पत्रकारों को दिखाया। भाजपा का मंडल अध्यक्ष महिलाओं को 12000 देने को जुमला बता रहा था। भारतीय जनता पार्टी महतारी वंदन योजना के नाम पर माताओं-बहनों को ठगने का काम कर रही है भाजपा के नेता (बिलासपुर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष श्री आशीष तिवारी है) खुद मान रहे कि यह फार्म सिर्फ लोगों को भ्रमित करने वोट लेने भरवाया जा रहा इसके आधार पर किसी को भी 12000 नहीं मिलने वाला है। इसके पहले भी भाजपा के द्वारा भरवाये गये फार्म कचरे के ढेर में पाये गये। भाजपा महतारी वंदन के नाम पर केवल ठगने का काम कर रही है। एक तो इनकी सरकार नहीं बनने वाली लेकिन फार्म और योजना को लेकर इनका रवैय्या जन विरोधी है।

भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आशीष तिवारी के वीडियो का स्क्रीप्ट
 

भाजपा कार्यकर्ता – फार्म भरवा रहे है महतारी वंदन योजना का
भाजपा मंडल अध्यक्ष – भरवा डाले पूरा?
भाजपा कार्यकर्ता – पूरा नहीं भरवायें है बचा है।
भाजपा कार्यकर्ता – भईया लोग पूछ रहे है 12000 वाले फार्म भरवा रहे है पैसा मिलेगा की नहीं?
भाजपा मंडल अध्यक्ष – जो काम मिला है वो काम करो। पहले तुम लोग को कन्वेंस करूं कि जनता को कन्वेंस करूं। जैसे 15 लाख मिल गया, जैसे 2 करोड़ रोजगार मिल गया वैसे 12000 मिलेगा। इसमें लिखा है तो मिलेगा बोलो और क्या बोलोगे?
(भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़ी बेशर्मी से हंसते हुये यह बाते कर रहे है।)
भाजपा मंडल अध्यक्ष – सरकार आ रही है नहीं आ रही है जो काम मिला है उसको करो।
भाजपा कार्यकर्ता – भईया कांग्रेस जो घोषणा की है 15000 देने की उसमें तो पूरी सरकार बन रही है कांग्रेस की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष – वैसे ही 14-16 सीट है। अभी महौल बनाकर अपना सीट बढ़ा रहे है। अपने को यहां देखना है (बिलासपुर)। सरकार आ रही है नहीं आ रही उन सब चीजों में जबर्दस्ती घुस रहे हो।
भाजपा कार्यकर्ता – ऐसे में सरकार बन जाएगी कांग्रेस की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष – हम लोग अपनी इज्जत को बचा ले सीट तो बढ़ा ले। उसको देखे की इन सब चीजों में पड़े। मोदी जी गारंटी दिये है मोदी जी समझे क्या वादा पूरा हो रहा है, क्या वादा पूरा नहीं हो रहा है?
भाजपा कार्यकर्ता – पूछ रहा हूं जनता में और महिलाओं में हलचल है न 15000 वाला।
भाजपा मंडल अध्यक्ष – हलचल है लेकिन उन लोग का योजना सर्कुलेट हुआ है कि नहीं हुआ है।
भाजपा कार्यकर्ता – ऐसा लग रहा है कांग्रेस सरकार बन रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष – तेरे को लग रहा है तो बनवा दे भाई लेकिन यहां पर (बिलासपुर) बीजेपी को जीताना है काम करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुशांत शुक्ला के पक्ष में बनाया माहौल
Next post मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान
error: Content is protected !!