
गनियारी में मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के पहले आजीविका अंगना का उद्घाटन

बिलासपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज तखतपुर ब्लॉक के गनियारी में प्रदेश के पहले आजीविका अंगना ( मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का उद्घाटन किया । गनियारी स्थित आजीविका अंगना ढाई एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 68 लाख है।
गनियारी मल्टी एक्टिविटी सेंटर में महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। आंतरिक एवं बाह्य गतिविधियों में लगभग 650 महिलाएं कार्य कर रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा पिछले बीस दिन में लगभग 57 लाख रुपये से अधिक उत्पादन कर विक्रय किया जा चुका है। जिसमें से महिलाओँ को 20 लाख से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ है। यहां पर उन्होंने डोम के अंदर सिलाई मशीन प्रशिक्षण, गणवेश निर्माण, जूट बैग निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, एलईडी बल्ब निर्माण, कांच की चूड़ी निर्माण, सेनेटरी पैड निर्माण का अवलोकन किया। श्री बघेल ने ई रिक्शा में बैठकर डोम के बाहर संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने डोम के बाहर महिलाओं के द्वारा पेवर ब्लॉक, फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण, सीमेंट पोल निर्माण एवं चैन लिंक फैंसिंग निर्माण का भी निरीक्षण किया।
रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार- आजीविका अंगना( मल्टी एक्टिविटी सेंटर) का निर्माण कार्य अगस्त 2018 में शुरू किया गया। ये सेंटर रिकॉर्ड समय में एक साल में ही बनकर तैयार हो गया है। आजीविका अंगना को कार्य के हिसाब से दो भागों में विभक्त किया गया है। डोम के अंदर आंतरिक एवं डोम के बाहर बाह्य गतिविधियों में महिलाएं विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।
महिलाओं को मिल रहा 5 रूपये में भरपेट भोजन- आजीविका अंगना में आने वाली महिलाओं को घर से खाना लाकर आने की चिंता नहीं करनी पड़ रही है। उन्हें इसी परिसर में श्रमिक अन्न सहायता केंद्र में मात्र 5 रूपये में भोजन प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने किया सामग्री वितरण- गनियारी में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दो सौ महिलाओं को सुरक्षा उपकरण, सौ महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, सौ महिलाओं को सायकिल वितरण और पांच महिलाओं को ई रिक्शा का वितरण किया।
More Stories
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं
भिलौनी के ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की लगाई गुहार मल्हार के तालाब की साफ-सफाई करवाने...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 85 करोड़ रूपये की पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीसी के जरिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 85 करोड़ रूपये के 8...
छत्तीसगढ़ी फिल्मों को टैक्स फ्री करने की है जरूरत- काजल पाण्डेय
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. छत्तीसगढ़ी सिनेमा को राज्य सरकार से सहयोग मिलना चाहिए ताकि लोग लोक कला की ओर रूख कर...
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं
भिलौनी के ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की लगाई गुहार मल्हार के तालाब की साफ-सफाई करवाने...
न्यायालय में प्रकरण लंबित होने व आवेदिका और अनावेदक दोनों पर एफआईआर दर्ज होने पर प्रकरण नस्तीबद्ध
पति-पत्नी के बीच तीन साल से बातचीत न होने पर तलाक लेना बेहतर : डॉ. किरणमयी नायक सुनवाई में 37...
भाजपा के परिवर्तन यात्रा में प्रधानमंत्री से लेकर दर्जनों केंद्रीय मंत्री आ गये पर छत्तीसगढ़ को मिला क्या?
रायपुर. भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्रियों पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ...
Average Rating