
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को भाजपा महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

बिलासपुर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन से भरतीय राजनीति के सितारा का अंत हो गया। आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में सुषमा स्वराज जी के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर भाजपा नेत्री व पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष आर विभा राव ने कहा कि स्व.सुषमा जी अपने राजनीतिक सफर में अनेक उतार चढाव देखे वे सदैव गरीबों के जीवन बेहतर बनाने हेतु कार्य करती रही वहीं महिलाओं के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रही वे सदैव हर वर्ग एवं तबके के उत्थान के लिए काम करती रही है उनके निधन से पुरा देश स्तब्ध है। उनकी भरपाई कर पाना असंभव है। अन्नपूर्णा तिवारी ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थी, वे विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री का दायित्व बखुबी से निभाया। केन्द्रीय मंत्री रहते हुए विश्व में भारत की आवाज बुलंद की विश्व में देश का नाम अनेक मुद्दों एवं विषयों में उठाकर भारत का नाम रोशन किया तथा अपना लोहा मनवाया। उनका असमय निधन हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है हम उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते है। इस मौके पर विभा राव, अन्नपूर्णा तिवारी, अरूणा दीक्षित, जयश्री अग्रवाल, संध्या चौधरी, नीरू बिष्ठ सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
साइंस कॉलेज में निजात अभियान पर केंद्रित शॉर्ट वीडियो विद्यार्थियों को दिखाया गया
बिलासपुर. जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है...
बिल्हा में महुआ शराब बेचते दो महिलाएं पकड़ाई
बिलासपुर . पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के करोबार पर अंकुश लगाने निजात अभियान...
वर्ष 2047 तक औपचारिक और अनौपचारिक श्रमिकों का अंतर खत्म हो :आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई
बिलासपुर. भारतवर्ष वर्ष 2047 में अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरा करेगा ।भारतवर्ष ही नहीं पूरा विश्व समाज कल्पना कर...
अरपा के विकास के लिए हर गांव एवं ग्रामीण की भागीदारी जरूरी: शर्मा
रिवाईवल के लिए कैचमेंट एरिया के सभी गांव में बने कार्ययोजना अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण, राजीव युवा मितान क्लब और...
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं -संज्ञा टंडन
बिलासपुर. मंगला स्थित 36 मॉल में अरपा रेडिओ, साधना फाउंडेशन और एलाइट इवेंट के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर...
मुख्यमंत्री ने दिया विशेष तोहफा,राजनैतिक सलाहकार ने बताया,बेटियां करेंगी देश दुनिया में बिलासपुर का नाम रोशन
बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रविवार को ग्राम पंचायत नंगोई और लखराम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया।...
Average Rating