December 6, 2023

मुख्यमंत्री और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है लोकवाणी : कवासी लखमा

Read Time:5 Minute, 55 Second

बिलासपुर. मुख्यमंत्री जी की बातों को जनता तक पहुंचाना और जनता के मन की बातों को उन तक पहुंचाने के लिये लोकवाणी सशक्त माध्यम है। वाणिज्यकर, उद्योग और आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी के प्रथम प्रसारण के अवसर पर यह बातें कही। आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिये मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रथम प्रसारण आज आकाशवाणी के सभी क्षेत्रीय केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से एक साथ प्रातः 10.30 बजे से 10.55 बजे तक किया गया। बिलासपुर जिले के सभी पंचायतों, आश्रम, छात्रावास एवं संस्थाओं में लोकवाणी के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय लखीराम अग्रवाल आॅडिटोरियम में लोकवाणी के श्रवण की व्यवस्था नगर निगम बिलासपुर द्वारा की गई थी। जिसमें श्री कवासी लखमा विशेष रूप से उपस्थित हुये। श्री लखमा ने लोकवाणी कार्यक्रम को किसानों सहित प्रदेश के सभी वर्गों के लिये प्रभावी बताया। उन्होंने कहा कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक की जनता लोकवाणी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सुन रही हैं। सरकार निश्चित तौर पर प्रदेश के किसानों से लेकर सभी वर्गों के विकास के लिये बेहतर कार्य करने अग्रसर एवं वचनबद्ध है।   


इस अवसर पर बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उईके, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी सहित छात्र-छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने लोकवाणी के प्रसारण को उत्साह से सुना।     
जनता की मन की बातों को योजनाओं मंे शामिल करने के लिये है लोेकवाणीः श्री शैलेष पाण्डेय : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के प्रथम प्रसारण सुनने के बाद बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के मुखिया बहुत संवेदनशील है। इसलिये उन्हांेने लोकवाणी कार्यक्रम का आयोजन किया है। ताकि जनता की बातें, उनकी समस्याऐं, विचार को सुनकर सरकार की योजनाओं मंे शामिल किया जा सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने हर विषय में हर वर्ग के लोगों से सुझाव भी लिये हैं। नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बारी सहित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को मिली। 
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद श्री रामा बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पहले लोकवाणी प्रसारण मंे कृषि प्रधान राज्य में किसानों की चिंता की है। ढाई हजार रूपये धान का समर्थन मूल्य, 8 लाख क्विंटल बीज और 7 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण के साथ ही अल्प वर्षा में फसल की क्षति कम हो, इसके लिये उन्नत बीजों का वितरण और 15 अगस्त के पूर्व फसल बीमा योजना के तहत किसानों को जोड़ना सराहनीय कदम है। पार्षद श्री शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि लोगों को भावनाओं तक पहुंचने की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की यह अभिनव शुरूआत है। इससे छत्तीसगढ़ की जनता एवं अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास होगा। इस सराहनीय कदम को गांव-गांव के चैक-चैराहों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।


छात्रावास में रहकर महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र करन मरकाम नूतन सिंह पोर्ते, योगेश पैकरा, हरीश रावटे, डमरूधर धु्रव आदि छात्रों ने लोकवाणी सुनने के बाद कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा योजना से किसानों को फायदा होगा तो हमें भी फायदा होगा। प्रयास आवासीय विद्यालय की छात्राएं दीप्ति सोनी, रितिका केसरी, मनीषा प्रियदर्शनी, दीपशिखा, निकिता, टिकेश्वरी आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नरवा, गरूवा और गौठान और बारी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। घुरूवा से हमें जैविक खाद मिलेगा। जिसका उपयोग खेती के लिये बहुत फायदेमंद है। नगर निगम के कर्मचारी अनिता अख्तर, बसंती रावत ने कहा कि इन योजनाओं से किसानों की समृद्धि होगी, जिससे हम लोग भी समृद्ध होंगे।      

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कंगना रनौत ने फिर उठाया इंडस्ट्री पर सवाल, बोलीं- ‘बॉलीवुड में टैलेंट की कद्र नहीं’
Next post वृहद आदिवासी कार्यक्रम का आयोजन मानिकचैरी में
error: Content is protected !!