जिले से 125 कोरोना मरीजों की पुष्टि, कोविड अस्पताल से 2 गंभीर मरीज रिफर,चार डिस्चार्ज हुए

बिलासपुर. जिले में आज 125 नए कोरोना संक्रमित मिले है,जिसमे बिलासपुर शहरी क्षेत्र से 79 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वही कोटा ब्लॉक से 19 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। बिल्हा ब्लॉक से 7 संक्रमित मिले है, मस्तूरी से आधा दर्जन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। तखतपुर से 4 मरीजों की पुष्टि हुई है,वही अन्य जिलों से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।ज़िले में आज 80 पुरुषों व 45 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोविड अस्पताल में आज 10 नये मरीजों को भर्ती किया गया है, वही अस्पताल में भर्ती4 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।कोविड अस्पताल में भर्ती दो गंभीर मरीजों को रायपुर रिफर किया गया है।अस्पताल में वर्तमान में 40 मरीज भर्ती है,जिनका उपचार चल रहा है।कोविड अस्पताल में अब तक 1480 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है,जिसमे से 1290 मरीज डिस्चार्ज एवं कुल51 मरीज रिफर तथा 79 मरीजों की मृत्यु हुई है।