देखें VIDEO : राजकिशोर नगर मुक्तिधाम में लाश जलाने का लोगों ने किया विरोध


बिलासपुर. कोरोना पीडि़तों को मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर आसपास रहने वाले जिला प्रशासन को अंतिम संस्कार करने से मना कर रहे हैं। मृतकों के लाश जलाने में भी अब प्रशासन को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। राजकिशोर नगर स्थित मुक्तिधाम में  लाश जलाने का जोर शोर से विरोध किया गया लोग सड़क पर उतर आये और घेराबंदी कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। विरोध करने वालों समझाने की कोशिश भी की गई लेकिन लोग नहीं माने। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकांश आला अधिकारी दहशत के साये में नौकरी कर रहे हैं। वहीं अधिकांश जनप्रतिनिधि भी अपने अपने घरों में है। कई नेताओं का घरों में ही उपचार चल रहा है। संकट की इस घड़ी में पीडि़तों की सुनने वाला कोई नहीं रह गया है। संक्रमित पाये जाने पर मरीजों को घंटों एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं जिन लोगों का उपचार हो गया है, उन्हें भी घर तक छोडऩे वाहन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसी तरह जो लोग संक्रमण से मर रहे हैं उनके कफन-दफन करने का भी विरोध हो रहा है। तोरवा क्षेत्र के लोगों ने भी संक्रमितों के लाश को जलाने का विरोध किया था। वहीं आज राजकिशोर नगर क्षेत्र के लोग भी जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आये। महिलाएं, बच्चे बूढ़े सब लोगों ने लाश जाने का विरोध किया। बांस-बल्ली से मुक्तिधाम को घेराबंदी भी किया गया। लगातार बढ़ते मामलों को लेकर सभी लोग हैरान परेशान है, उन्हें भय है कि अगर आस-पास संक्रमितों की लाश जलाई जायेगी तो फैलने वाले प्रदूषण से कई लोग आहत हो सकते हैं, अकारण उन्हें भी मौत का सामना करना पड़ सकता है। आलम यह है कि स्वास्थ्य के अधिकारी कर्मचारी और जिला प्रशासन को जनविरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!