पूर्व मंत्री अमर ने किया नगर निमंत्रण शोभा यात्रा का भव्य स्वागत


बिलासपुर. रूद्ररातिरूद्र महायज्ञ प्रारंभ होने के पूर्व नगर निमंत्रण शोभा यात्रा का भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवं सांसद अरूण साव ने गोलबाजार में किया भव्य स्वागत्। श्री श्री 1008 स्वामी शारदानंद जी महाराज के सानिध्य मार्गदर्शन एवं आर्शीवाद से बिलासपुर में 3 दिसम्बर से प्रारंभ होने जा रहे इस महायज्ञ में संतों के मार्गदर्शन में यज्ञ का आयोजन किया गया है। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल संतों का पुष्प माला से स्वागत कर आर्शीवाद मांगते हुए कहा कि, इस महायज्ञ के माध्यम से प्रदेश में सुख शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना करते हुए लोगों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।


इस अवसर पर सांसद अरूण साव, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, किशोर राय, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, रंगा नादम, अमित तिवारी, बंधु मौर्य, जयश्री चौकसे, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह, राजेश मिश्रा, गोपी ठारवानी, अरविंद बोलर, नारायण गोस्वामी, चंदु मिश्रा, कमल कौशिक, निम्मा जीवनानी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, लाला भाभा, सुनिता मानिकपुरी, रश्मि मौर्य, गीता सोनकर, कविता भोई, दाऊ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं व्यापारी संघ के व्यापारी उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!