प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई


रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में दान की पुरातन परम्परा रही है। नई फसल के घर आने के बाद महादान और फसल उत्सव के रूप में पौष मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला छेरछेरा पुन्नी तिहार हमारी समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा को दर्शाता है। इस दिन गली-मोहल्लों के घर-घर में ‘छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा‘ की गूंज सुनाई देती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!