June 19, 2020
बलराम जिले में 803.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई
बलरामपुर/धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी. भू-अभिलेख कार्यालय बलरामपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2020 से अब तक 803.3 मि.ली. वर्षा हुई है। 18 जून 2020 को बलरामपुर तहसील में 19.4 मि.मी., कुसमी में 73 मि.मी., रामानुजगंज में 93.4 मि.मी., राजपुर में 25.4 मि.मी. एवं वाड्रफनगर में 90 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित दिनांक को कुल 388.8 मि.मी. वर्षा हुई है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक बलरामपुर तहसील में 104.8 मि.मी., कुसमी तहसील में 166 मि.मी., शंकरगढ़ तहसील में 112.7 मि.मी., रामानुजगंज तहसील में 180 मि.मी., राजपुर में तहसील में 61.5 मि.मी. एवं वाड्रफनगर तहसील में 104.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।