ब्लाॅक कांग्रेस 1 की गांधी विचार यात्रा प्रारंभ

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस बिलासपुर की उपस्थिति में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी एक बिलासपुर ने गांधी विचार यात्रा महाराणा प्रताप चैक से ब्लाॅक अध्यक्ष एवं पार्षद तैय्यब हुसैन के नेतृत्व में प्रारंभ की। शुभारम्भ के अवसर पर शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, प्रदेश सचिव पंकज सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव जावेद मेमन विशेष रूप से उपस्थित थे यात्रा महाराणा प्रताप चैक से गौरव पथ, पन्ना नगर बापजी पार्क पार्षद गली मिनी बस्ती जरहाभाठा ओम नगर होते हुये मंदिर चैक से पार्षद काशी रात्रे के घर के पास चैक पर समाप्त हुइ। पार्षद एवं ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैेन ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यह यात्रा गांधी जी का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचने का माध्यम बन रही है। महात्मा गांधी के विचार आज के समय में सामयिक है। लोगों को गांधी के चरित्र और गांधी के संदेश के बारे में जागृत करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। यात्रा में गांधी की वेशभूषा में चल रहे संजय आयलानी विशेष रूप से चर्चा का विषय रहे वही यात्रा के साथ रघुपति राजव राजा राम का रामधुन भी बजता रहा। गली और घर से लोग यात्रा में शामिल होकर गांधी का स्वागत भी करते रहे। प्रमुख रूप से यात्रा में शेख गफ्फार, विजय पाण्डेय, पंचराम सूर्यवंशी, तजम्मुल हक, शहजादी कुरैशी काशी रात्रे, सीताराम जयसवाल, शेख मोइनुद्दीन, मोनू अवस्थी, बद्री यादव, शेख निजामुद्दीन, राहुल बाधवानी, विरेन्द्र सारथी, लक्की परिहार, मनिराम साहू, विनय जांगडे, भरत जोशी, केशव गोरख, रितेश निहारे, सुशीला खजूरिया, सोनी मैडम, सोनू ठाकुर, आरिफ अली, रेहान रजा एवं बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। कल यह यात्रा जिला प्रशासन व कांग्रेस कमेटी के समन्वय से नेहरू चैक से सुबह 8.00 बजे प्रारंभ होकर  तिलकनगर, गोलबजार, कोतवाली चैक, हटरी चैक, गांधी चैक हेाते हुये महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल दयालबंद नारियल कोठी में मंचीय कार्यक्रम के साथ समापन होगा।
आज ही ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी 2 की यात्रा अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में गांधी चैक से प्रारंभ हुई। ब्लाक कांगे्रस कमेटी 3 की यात्रा ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में लोधी पारा सरकण्डा से  एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी 4  रेल्वे परिक्षेत्र की यात्रा ब्लाॅक अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में गणेश नगर से प्रारंभ हुई। सभी ब्लाॅकों की यात्राए 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!