September 18, 2020
भाजपा उत्तर मंडल ने सदस्यों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह मनाते हुए फलों का किया वितरण
बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।इसी क्रम में आज भाजपा उत्तर मंडल सरकंडा ने सरकंडा मुक्तिधाम चौक स्थित अटल आवास में फलों का वितरण किया। वही अटल आवास में निवासरत सभी लोगों बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा, प्रवीण तिवारी, डीके साहू,गागी दुआ, रमेश शुक्ला, महर्षि बाजपेई,राजेश दुसेजा, अशोक सराफ, विशाल कुलकर्णी, राजेश वर्मा,राजेश ताम्रकार, अभिषेक शुक्ला, केतन सिंह और संस्कार सोनी व मोनू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा उत्तर मंडल सरकंडा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।