भूपेश सरकार के कार्यों की वजह से जनता ने चुनाव जिताकर प्रमाण पत्र दिया : प्रवक्ता कांग्रेस


बिलासपुर. नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी जिले में कांग्रेस को जबरदस्त सफलता मिली है। जिले की ग्रामीण जनता का आभार प्रकट करते हुये प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि यह जीत भूपेश बघेल सरकार के एक साल के कार्याे की जीत है। किसान ने भूपेश बघेल सरकार को समर्थन मूल्य बोनस के बदले मंे सरकार बनाकर उनका आभार व्यक्त किया है। वही नरवा, गरूआ, घुरूवा, बारी जैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था के कार्यक्रमों के प्रति जनता ने अपना मत प्रकट किया है। छत्तीसगढी तीज त्योहारो पर छुटटी प्रदान करना मुख्यमंत्री आवास में सभी तीज त्योहारों का मनाया जाना छत्तीसगढी संस्कृति को बढावा देना भी जनता को पसंद आया और जनता ने सरपंच जनपद और जिला पंचायत सदस्यो को अधिक से अधिक संख्या मे जिताकर सरकार के कार्यो का प्रमाण पत्र दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने जीत का श्रेय जिले एंव ब्लाक के संगठन को दिया है। संगठन की ओर से पूरे चुनाव की कमान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ नेता बैजनाथ चंद्राकर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी कार्यवाहक शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने संभाल रखी थी। अधिकृत प्रत्याशियों से संपर्क संगठन ने लगातार बनाये रखा और सबको सहयोग किया। जिसका परिणाम अधिकृत किये गये 20 में से 10 प्रत्याशी जीत कर आये, वही मुक्त रखी गयी देानो सीटे भी कांग्रेस जीत गयी। अन्य पांच सीटों पर कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता विजयी हुये। 22 में से 17 सीटे कांग्रेस को प्राप्त हुई। विधायक शैलेष पाण्डेय विधायक रश्मि सिंह ने भी अपनी भूमिका निभायी और सरपंच जनपद और जिला पंचायतों में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने उनके बुलावे पर प्रचार में जाते रहे। बिल्हा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला मस्तूरी प्रत्याशी दिलीप लहरिया बेलतरा प्रत्याश्ीा राजेन्द्र साहू कोटा प्रत्याशी विभोर सिंह भी पूरे चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रहे वही ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर यादव, मस्तूरी राजेन्द्र धीवर, सीपत विनोद दिवाकर, बिल्हा घनश्याम शिवहरे तखतपुर आदित्य दीक्षित कोटा, संदीप श्ुाक्ला बेलगहना मनोज गुप्ता मरवाही सहित जिला कांग्रेस के सभ्ीा पदाधिकारीयों ने सक्रिय भूमिका निभायी। प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि 14 फरवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन तय है। जिला कांग्रेस ने जीते हुये प्रत्याशियों की सूची प्रदेश कांग्रेस के हवाले कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के दिशानिर्देशो के अनुसार आगे की कार्यवाही की जावेगी। जिला पंचायत सहित जिले के सभ्ीा जनपदों में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होगे। जिसकी तैयारी संगठन स्तर पर कर ली गयी हैं। बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव सभापति शेख नजरूद्दीन प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर महेश दुबे अर्जुन तिवारी पंकज सिंह विवेक वाजपेयी महामंत्री श्रीमती वाणी राव पूर्व विधायक सियाराम कोैषिक चंद्र प्रकाश वाजपेयी वरिष्ठ नेता अनिल टाह ंसतोश कौशिक भुवनेश्वर यादव महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे प्रदेश युवा कांग्रेस के महेन्द्र गंगोत्री जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री किसान कांग्रेस के सुनील शुक्ला आदि भी सक्रिय रहे। वही राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव छ.ग. शासन के मंत्री रूद्र गुरू ने भी चुनाव के दौरान बिलासपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!