भूपेश सरकार गांधी जी की विचारधारा पर कर रही है कार्य : गिरीश देवागंन

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी 1, 2,3 एवं 4 की संयुक्त आयोजन में गांधी विचार पद यात्रा सतत् 6ठवाॅ दिन बाल्मिकी चैक शनिचरी बाजार से रामधुन के साथ प्रांरभ हुई। पदयात्रा के पूर्व बाल्मिकी जी की प्रतिमा पर शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ओैर पूर्व महापैार राजेश पाण्डेय ने माल्यार्पण किया। रामधुन के साथ कांग्रेसजन शनिचरी बाजार पचरी घाट, किलावाड, जूना बिलासपुर देवांगन मोहल्ला, कतियापारा, होते हुए गांधी चैक में गांधी प्रतिमा  पर माल्यार्पण किया के साथ सम्पन्न हुआ। पद यात्रा के दौरान बिलासा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ-साथ शनिचरी चैक किलावाड चैक सावधर्म शाला चैक और उदई चैक में सभा हुई। उदई चैक की सभा को बैजनाथ चन्द्राकर, विजय पाण्डेय, एस.पी.चतुर्वेदी, रविन्द्र सिंह , नरेन्द्र बोलर ने संबोधित किया। उदई चैक की सभा के दौरान बडी संख्या में वार्ड की महिलाएं एकत्रित हुई थी जिन्होने सभा में गांधीजी की आरती भी उतारी। सभा के पश्चात यात्रा पुनः प्रारंभ हुई जो महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची गांधी चैक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक) श्री गिरीश देवांगन शामिल हुये। प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन विधायक शैलेष पाण्डेय महामंत्री अटल श्रीवास्तव शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया। गांधी चैक में सभा भी हुई जिसे महामंत्री अटल श्रीवास्तव पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी विधायक शैलेष पाण्डेय और गिरीश देवांगन ने संबोधित किया। गिरीश देवांगन ने संबोधित करते हुये कहा कि 11 अक्टूबर से सभ ब्लाकों में गांधी विचार यात्रा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं छ.ग. का शासन  प्रशासन गांधी के राम राज्य की तरह चले इस उद्देष्य हेतु प्रांरभ किया। श्री गिरीश देवागन ने कहा कि 4 अक्टूबर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में धमतरी के कंडेला गांव से प्रदेश व्यापी पद यात्रा प्रारंभ हुई थी कंडेला ग्राम का महत्व इसलिये भी है कि नहर सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी 1932 में वहां आये थे। बघेल जी ने गांधी के रास्ते चलकर उनके विचारो को आत्मसाध करते हुये छ.ग. के औ़द्योगिक महिला आंगनवाडी सहित समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की उन्नति के लिए गांधी आधारित योजनाआंे पर अमल कर रहे हैं यही कारण है कि आज पूरा देश मंदी के दौर से गुजर रहा है परन्तु छ.ग. की जनता मंदी के दौर से परे है। भूपेश बघेल जी ने सत्तासीन होते ही किसानों की कर्ज माफी 2500 समर्थन मूल्य जैसी योजनाओं को लाकर किसान हित में कार्य कियां । उन्होने आगे कहा कि केन्द्र सरकार मनरेगा का जो छ.ग. के हिस्से का हजारेा करोड रूपया है उसे प्रदान कर देती तो मंदी का दौर और नही रहता। उन्होने कहा कि एक तरफ गांधी को मानने वाले है और एक तरफ गांधी को मारने वाले है। आज देश में लडायी गांधी के विचार और गोडसे के विचार के बीच चल रही है। कार्यक्रम का संचालन अभय नारायण राय ऋषि पाण्डेय ने किया। गांधी के रूप में संजय अयान सिंहानी चल रहे थे। यात्रा के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन अरविन्द्र शुक्ला अजय यादव, विनोद साहू, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी पूर्व बी.डी.ए अध्यक्ष शेख गफ्फार, प्रदेश महामंत्री वाणी राव पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय ए.आई.सी.सी सदस्य विष्णु यादव प्रदेश सचिव विवेक वाजपेयी प्रमोद नायक महेश दुबे रविन्द्र सिंह नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन उपनेता राजेश शुक्ला पार्षद शैलन्द्र जायसवाल रामा बघेल, दीपांशु श्रीवास्तव, पुष्पा दुबे, शहजादी कुरैशी, भागीरथी यादव, पंचराम सूर्यवंशी, शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा दंेवेन्द्र सिंह बाटू राजू खटिक कमलेश दुबे अखिलेश बाजपेयी युवा कांग्रेस से जावेद मेमन सुभाष ठाकुर बसंत शर्मा कृष्ण कुमार यादव, सीमा पाण्डेय, आशा पाण्डेय, अनु पाण्डेय,  अमना खान अफरोज बेगम मंजू त्रिपाठी सीमा सोनी अलका शर्मा तरूणा शर्मा शकंुतला साहू, अन्नपूर्णा साहू, कुंती बरगढे, अजय काले संदीप वाजपेयी संजय साहू आनंद कश्यप इकबाल हुसैन सूर्या कश्यप हफीज कुरैशी, जसबीर गुम्बर गणेश रजक सुभाश श्रीवास्तव तरूण तिवारी विजय सारथी सालिकराम यादव हरविन्दर शुक्ला महंत चेतन दास मुस्कान साहू, सरोजनी लहरे, गोवर्घन श्रीवास्तव करण गोरख, राम दुलारे दजक ,पिंकू पाण्डेय , सुरजीत मिश्रा, बद्री यादव, रंजीन खनूजा बाबा शहजादा , प्रखर सोनी राकेश हंस, दिनेश जैन, रमेश यादव, अब्दुल खान, राजा व्यास अशोक साहू डाॅ. संजय जायसवाल विक्की आहूजा, अर्जुन सिंह शेखर मुगदलियार उदय सिंह, संजय पिल्ले, नवीन दुबे, सुभाश अग्रवाल, पूर्णिमा मिश्रा रेखा ताण्डी, जयश्री शुक्ला आयशा कुरैशी प्रीति गढेवाल पिंकी बतरा, शेखर राव शंकर यादव, महेत राम , हर्ष परिहार मनोज शर्मा, सुबोध केषरी प्रसांत पाण्डेय दिनेश सीरिया राकेश सिंह अप्पू तिवारी राजू देवागंन शैलेष मिश्रा, अनिल शुक्ला शैलेश श्रीवास सुशीला खजूरिया, तिप्ती चन्द्रा जहूर अली कमल गुप्ता, सीताराम जायसवाल नीलेश माढेवार अभिशेक मेढेकर जितेन्द्र दुवा, रामगोपाल बोलर, आदि उपस्थित थे। 17 अक्टूबर को यात्रा का अंतिम दिन है सभी ब्लाॅको से यात्रा निकल कर रिवर व्यू पर शाम 6 बजे पहुंचेगी जहां समापन सभा होगी। सभा को शहर अध्यक्ष विधायक प्रदेश पदाधिकारी एवं ब्लाॅक अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!