June 6, 2020
महिलाओं को वितरित किया जा रहा है गरिमा किट
बलरामपुर/धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी. कोरोना वायरस से बचाव तथा इसके प्रसार को रोकने हेतु प्रवासी नागरिकों तथा मजदूरों के लिए क्वारेंटाईन सेंटरों का निर्माण किया गया है। क्वारेंटाईन सेंटरों में सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ महिलाओं के जरूरतों का भी विषेष ध्यान रखते हुए महिलाओं को गरिमा किट वितरित किया जा रहा है। कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देषन में क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहे लोगों के लिए गर्म भोजन, सोने की उचित व्यवस्था के साथ ही घर जैसा अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। महिलाओं के स्वास्थ्य तथा उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने गरिमा किट का वितरण करने के निर्देष दिये थे। महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरिमा किट में सेनेटरी पैड के साथ साबुन, आयरन टैबलेट, मास्क तथा सेनेटाईजर को शामिल किया गया है। जिले के समस्त क्वारेंटाईन सेंटरों में जहां महिलाएं रह रही है, वहां गरिमा किट का वितरण किया जा रहा है। विकासखण्ड शंकरगढ़ के कन्या छात्रावास तथा मनोहरपुर और रेहड़ा के छात्रावासों में रह रही महिलाओं को गरिमा किट का वितरण किया गया। महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल है। रेहड़ा के छात्रावास में रह रही महिलाओं को जब गरिमा किट का वितरण किया गया तब उनकी आंखे नम हो गई। उन्होंने जिला प्रषासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रषासन संवेदनषील है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने बताया कि जिन क्वारेंटाईन सेंटर मंे महिलाएं रह रही हैं वहां सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही उनका विषेष देखभाल किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन के साथ जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। राज्य शासन की भी मंषा है कि क्वारेंटाईन सेंटरों में महिलाओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, प्रषासन इस दिषा में कार्य कर रहा है। जिले के समस्त विकासखण्डों में गरिमा किट का वितरण किया जा रहा है। इस संकटमय परिस्थिति में प्रषासन महिलाओं के साथ है तथा उनके हर जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है।