August 4, 2019
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक दिवसीय प्रवास स्थगित

बिलासपुर. शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण 5 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों होना था। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री का एक दिवसीय प्रवास स्थगित हो गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि बहुत जल्द प्रतिमा अनावरण की नई तिथि घोषित होगी। मुख्यमंत्री के हाथों प्रतिमा का अनावरण संपन्न होगा।