देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार


बिलासपुर.अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति दीपक मानिकपूरी 06.05 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार।आरोपी पर पूर्व में भी आबकारी व जुआ के प्रकरण में कार्यवाही हो चुकी है,आरोपी के कब्जे से 35 पाव देसी शराब कीमती 2800 रुपये जप्त। थाना सिरगिट्टी में सूचना मिल रही थी कि दीपक मानिकपुरी पिता नारायण दास उम्र 32 वर्ष निवासी गणेशनगर लगातार अवैघ कार्य कर रहा है वरिष्ट पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  दीपक झा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर दीपक मानिकपुरी को 35 पाव देसी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।जिसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 330/2021 धारा 34(2) कायम किया गया आरोपी को आज रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

आबकारी के दो अलग  अलग प्रकरण में  महुआ शराब   के साथ  2 आरोपी गिरफ्तार
थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत आरोपी  दिनेश मरकाम उर्फ ओढ़वा पिता स्व. टीका राम गोंड़ उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी अमतरा कच्छार लगातार महुआ शराब लाकर बेचने का अवैघ कार्य कर रहा है ।वरिष्ट पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  दीपक कुमार झा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा   निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी  के द्वारा  अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाते हुए आरोपी के कब्जे से लगभग 07 लिटर  क़ीमती 1400 रुपये का महुआ शराब और  बिक्री रकम 400 रुपये बरामद किया गया और 34(2)  का प्रकरण तैयार कर  आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को दिनांक 10 .07.2021 को रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *