रात के समय क्यों खाना चाहिए गुड़? ऐस चमत्कारी लाभ पढ़ कर हैरान रह जाएंगे आप
सर्दियों में रोजाना गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। गुड़ में वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक कई फायदे छिपे हैं। रात में सोने से पहले गुड़ का सेवन करें।
गुड़ सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक मिठास पायी जाती है, इसलिए लोग आमतौर पर भोजन के बाद गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ को कच्चे और सांद्र गन्ने के रस को उबालकर बनाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ज्यादातर भारतीय घरों में बड़े पैमाने पर गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, बी6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। इसमें वसा की मात्रा नहीं पायी जाती है। इसलिए गुड़ वजन घटाने में भी काफी मदद करता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए गुड़ के फायदे।

इम्यूनिटी बढ़ाए: गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक एवं सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह फ्री रेडिकल की क्षति को रोकने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इससे शरीर में संक्रमण एवं अन्य बीमारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।
एनीमिया से बचाए: गुड़ में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के सामान्य स्तर को बनाए रखता है और शरीर में खून की कमी होने से बचाता है। गुड़ खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और कमजोरी दूर करता है। गुड़ न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए नियमित रूप से गुड़ का सेवन करना चाहिए।