रात में इसलिए न करें दही का सेवन, हो सकती हैं ये 5 खतरनाक समस्याएं

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खान-पान के प्रति बहुत लापरवाह होते हैं और इसके कारण उन्हें कई प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। यहां पर एक ऐसे ही खाद्य पदार्थ के बारे में बताया जा रहा है जिसका सेवन यदि रात में किया जाए तो इसके गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं…

रात में दही के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में अगर आप नहीं सोचते हैं तो यह आपकी बहुत बड़ी भूल है। खासकर घर से बाहर खाना खाने वाले लोगों को रात में भी दही बड़ी आसानी से मिल जाता है। ऐसे लोग दही का सेवन बड़े चाव से करते हैं और वह इससे होने वाली हानियों के बारे में सोचते भी नहीं हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि लोगों को इस बारे में शायद न पता हो कि रात में दही का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। यह ना केवल आपके सेहत को खराब करेगा बल्कि कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपको ग्रसित कर देगा।

इस लेख में आपको रात में दही का सेवन करने के कारण होने वाले कुछ खास जोखिम कारकों के बारे में आपको बताया जा रहा है। इनसे बचे रहने के लिए आपको रात में दही खाने से किनारा करना होगा।

रात में क्यों नहीं खाना चाहिए?

दरअसल, आयुर्वेद में रात को दही का सेवन करने से बचने के लिए कहा गया है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का एक प्राचीन तरीका है जिसकी मदद से आज भी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जाता है। इसका वैज्ञानिक कारण भी है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी के अनुसार, दही हमारी बॉडी टिश्यू में ऑपोजिट एक्टिविटी को बढ़ा देता है जिसके कारण शरीर पर इसका दुष्प्रभाव भी पड़ता है। आइए अब रात में दही का सेवन करने के कारण होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानते हैं।

उल्टी की समस्या

रात में दही का सेवन करने के कारण पाचन क्रिया पर भी विपरीत असर होता है। इसके कारण आपको उल्टी का भी सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद में इसका जिक्र किया गया है।

पिंपल से होना पड़ेगा परेशान

एक क्लिनिकल ट्रायल के दौरान यह देखा गया कि दही का 2 हफ्ते तक रात में नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों में पिंपल्स की समस्या बड़ी तेजी से होती है।

अधिक मात्रा में बनने लगता है म्यूकस
आयुर्वेद में भी यह बात कही जाती है कि रात में दही का सेवन करने के कारण शरीर में म्यूकस भी अधिक मात्रा में बनने लगता है। अधिक मात्रा में बनने वाला म्यूकस आपके गले में खराश और सर्दी, जुकाम की समस्या को भी बढ़ा सकता है।

मोटापा
एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, रात में दही का अधिक मात्रा में किया गया सेवन मोटापे की समस्या को भी बढ़ा सकता है। इसके साथ ही साथ कब्ज का भी मुख्य कारण माना जाता है।

अर्थराइटिस से जूझ रहे लोगों को और भी खतरा
जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या है उन्हें दही का कम से कम सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दही का सेवन करने के कारण जॉइंट पेन (जोड़ों के दर्द) की समस्या बढ़ सकती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!