विकलांग महिला की पीड़ा देखकर पसीजा बिलासपुर पुलिस का दिल, अफसरों की मानवीय पहल को मिल रही पूरे शहर की सराहना

बिलासपुर. बिलासपुर में पुलिस के अधिकारियों ने एक दिव्यांग महिला की मदद करके  अपना जो मानवीय चेहरा दिखाया है, उसकी सभी ओर सराहना की जा रही है।  शारीरिक कमजोरी के कारण चलने फिरने से मजबूर सरिता मिश्रा नाम की  यह दिव्यांग महिला पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर बहुत बेबसी और विवशता के साथ बैठी हुई थी। शारिरिक विकलांगता से हो रही परेशानियों की पीडा का  दर्द उसके चेहरे पर साफ दिख रहा था। सिविल लाइन के नगर पुलिस अधीक्षक श्री आर एन यादव की नजर पड़ी, तो वे उस महिला को अपने साथ सिविल लाइन थाने ले आए। यहां उन्होंने थाना प्रभारी श्री परिवेश तिवारी को बुलाकर उस महिला की उस दिव्यान्ग महिला की दशा के बारे में जानकारी दी। और उसे किसी तरह ट्राईसिकल दिलाने का निर्देश दिया। इस पर थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने विकलांग महिला सरिता मिश्रा से बातचीत की।और सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम को यह जिम्मेदारी दी कि वह उस महिला को ट्राईसाईकिल दिलाने के लिए एक आवेदन तैयार करें। और उस आवेदन के संबंध में जो भी वैधानिक औपचारिकताएं जरूरी  हैं, उन्हें पूर्ण करें। संगीता नेताम ने बिना कोई देर किए दिव्यांग महिला  सरिता मिश्रा का समाज कल्याण विभाग के नाम सभी औपचारिकताओं के साथ आवेदन तैयार किया।और उसे विभाग में जमा कराया। इसी बीच पुलिस की इस मानवीय पहल की जानकारी होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश शर्मा ने सीएसपी सिविल लाइन से पूरे मामले की जानकारी ली। और फिर उन्होंने फोन पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से बात की। श्री शर्मा ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उस महिला की स्थिति और शारीरिक कमजोरी से हो रही परेशानी के बारे में पूरी जानकारी। साथ ही उनसे आग्रह किया कि जितनी जल्दी संभव हो एक  ट्राईसाईकिल दिलाकर उस महिला की मदद करें। समाज कल्याण विभाग ने भी इस मामले में जरा भी देर न करते हुए महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम के जरिए विभाग तक आइं‌ दिव्यांग महिला सरिता मिश्रा के आवेदन पर तुरत-फुरत विचार और कार्रवाई की। इसके साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर विकलांग महिला को साइकिल प्रदान भी कर दी गई। इससे उस महिला के चेहरे पर छाई खुशियों का कोई पारावार न रहा।  ट्राईसाईकिल पाकर उसकी आंखों में  पुलिस अधिकारियों और उसकी मदद करने वाली संगीता नेताम के प्रति कृतज्ञता के भाव साफ दिखाई दे रहे थे। वहीं इस महिला की मदद कर ‌ पुलिस भी खुद को थन्य समझ रही थी। बहरहाल, बिलासपुर पुलिस ने एक परेशान हाल महिला की मदद के लिए जिस तरह तुरत फुरत सक्रिय होकर कार्यवाही की और मदद के हाथ आगे बढ़ाएं। उससे बिलासपुर पुलिस को लोग साधुवाद दे रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!