28 दिसंबर को कांग्रेस 136वें कांग्रेस स्थापना दिवस मनायेंगी


रायपुर. 28 दिसंबर 2020 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 28 दिसंबर 2020 सोमवार को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही स्थानीय सुविधा एवं आवश्यकतानुरूप आप अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जा सकते है। पार्टी के इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एवं एनएसयुआई को इसमें पूरी तरह सम्बध्द किया जाने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जारी की है। जिला, शहर, नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों मनाने के पश्चात उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने के लिये निर्देशित किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!