10 अप्रैल को अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’ मचाएगा थिएटर में तहलका

मुंबई/अनिल बेदाग : फ़ैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अब पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म की रिलीज़ डेट को प्रीपोन करते हुए 15 मई 2026 से बदलकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक है, ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर स्पेस और दर्शकों का पूरा ध्यान मिल सके।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार को एक बार फिर उनके पसंदीदा एंटरटेनर ज़ोन में दिखाएगी, जहां कॉमेडी और रहस्य का दिलचस्प तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा रहे हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘भूत बंगला’ अब अप्रैल में हंसी और डर का डबल डोज़ देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!