फिल्मों से मोबाइल स्क्रीन तक आमिर खान का नया दांव, एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ बनाएंगे बड़ा माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म

आमिर खान और फरहान अख्तर की बड़ी डिजिटल छलांग, माइक्रोड्रामा की दुनिया में मचेगा धमाल!
मोबाइल स्क्रीन पर कहानियों का नया मनोरंजन लेकर आएंगे आमिर और फरहान
मुंबई/अनिल बेदाग : भारतीय मनोरंजन जगत में कुछ नया और बड़ा करने की तैयारी है। बॉलीवुड के दो प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हाथ मिलाकर माइक्रोड्रामा की तेजी से उभरती दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। दोनों मिलकर एक बड़े मोबाइल-फर्स्ट एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म की शुरुआत करने जा रहे हैं, जहां दर्शकों को छोटी अवधि में बड़ी कहानियों का रोमांच मिलेगा।
इस महत्वाकांक्षी वेंचर की खासियत होगी इसका प्रीमियम कंटेंट, दमदार कहानी और शानदार प्रोडक्शन क्वालिटी। प्लेटफॉर्म पर दोनों प्रोडक्शन हाउस की मौजूदा लोकप्रिय IP के साथ खास तौर पर तैयार किए गए नए ओरिजिनल माइक्रोड्रामा भी देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, जाने-माने डिजिटल और यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ एक्सक्लूसिव साझेदारी की भी तैयारी है।
इस पहल को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी वितरण के मोर्चे पर साथ जुड़ी है। ऐसे में यह साझेदारी डिजिटल मनोरंजन के बदलते दौर में एक नई शुरुआत साबित हो सकती है। अब दर्शकों को आधिकारिक घोषणा और लॉन्च का इंतजार है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *