कोहली ने बरार को बैन से बचाया ?

 

अगर यह कहा जाए कि न्यूजीलैंड दौरे में टीम इंडिया के लिए एक बड़ी देन लंबू पेसर गुरनूर बरार रहे हैं, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा. इस लंबी कद-काठी के पेसर ने अभी से साबित कर दिया है कि वह अगले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले भारतीय अटैक का हिस्सा होंगे. उनकी गेंदें न्यूजीलैंड बल्लेबाजों पर भारी पड़ रही हैं, तो उनकी आक्रामकता भारतीयों को चिंतित करने लगी है. माउंट मॉन्गनुई  में चौथे वनडे के दौरान ऐसी तस्वीर, जिसने सोशल मीडिया को यह कहने पर मजबूर कर दिया कि कोहली ने बरार पर बैन लगने से बचा लिया. बहरहाल, गुरनूर का यह अंदाज भारतीय फैंस तक को भी पसंद नहीं आया और ज्यादातर प्रशंसकों ने इस बेवजह का जोश दिखाने के लिए गुरनूर बरार के लिए तीखे कमेंट गिए हैं.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *