August 11, 2021
नारियल कोठरी में 15.69 लाख की लागत से बनेगा सड़क और नाली, मेयर ने किया भूमिपूजन
बिलासपुर. शहर के खराब और जर्जर सड़को को बनाने का काम नगर निगम करा रहा है। ऐसे में कई बार दयालबंद के वार्डवासियों ने सड़क बनाने की मांग की थी जिसके बाद बुधवार को महापौर रामशरण यादव ने वार्ड नंबर 40 नारियल कोठरी रोड़ दयालबंद में 15.69 लाख रूपए की लागत से सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। महापोर रामशरण यादव ने कहा सड़क और नाली बन जाने से लोगो की काफी समस्याओं का निवारण होगा। शहर के हर वार्ड का विकास कार्य चल रहा है। सभी जगह सड़क और नाली निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही निगम में शामिल नए 18 गांवों का भी विकास कार्य तेजी से जारी है। सड़क नाली के साथ स्टीट लाईट सुधरवाया जा रहा है। भूमिपूजन के दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद उमेश चंद्र कुमार कांग्रेस कार्यकताã सहित सौकड़ो महिलाए उपस्थित रहें।