प्रेस संवाद एवं स्नेह मिलन 17 सितंबर को
बिलासपुर. जबलपुर हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति बी.डी. राठी का बिलासपुर आगमन हो रहा है। 17 सितंबर को प्रबुद्ध पत्रकारों, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के साथियों के लिए “प्रेस संवाद एवं स्नेह मिलन” का आयोजन किया गया है। इस आत्मीय संवाद में न्यायमूर्ति अपने दीर्घ प्रशासनिक एवं न्यायिक अनुभवों के साथ समसामयिक विषयों एवं सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार साझा करेंगे।
ब्रह्माकुमारीज के प्रशासनिक प्रभाग एवं समाज सेवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर से बिलासपुर तक “श्रेष्ठ समाज की स्थापना में आध्यात्मिकता का महत्व” विषय को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर समाज, प्रशासन एवं जनमानस के बीच सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण के उद्देश्य से संवाद एवं जनजागृति के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस अभियान का समापन समारोह 18 सितंबर 2026 को सायं 5:00 बजे ब्रह्माकुमारी राजयोग भवन, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
आप सजग एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज में निरंतर सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। अतः इन दोनों अवसरों पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण होगा।


