ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना 10.8 किमी लंबी सुरंग से जुड़ी

 

 

उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी इलाके में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज रेल परियोजना ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। परियोजना की 10.847 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल-1 का अंतिम ब्रेकथ्रू पूरा हो गया है। इसके साथ ही सुरंग अपनी पूरी लंबाई में जुड़ गई है। यह इस महत्वाकांक्षी परियोजना में अब तक का 41वां टनल ब्रेकथ्रू है।

एस्केप टनल-1 परियोजना की दूसरी सबसे लंबी सुरंग है। अधिकारियों के अनुसार, इस सुरंग का निर्माण ऐसे भूगर्भीय क्षेत्र में किया गया है, जहां चट्टानों की संरचना बेहद जटिल है। यही वजह है कि इस ब्रेकथ्रू को परियोजना के लिए महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि माना जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *