मोबाइल में ओरिजिनल डिस्प्ले लगाया, दो घंटे के भीतर हो गया खराब, ग्राहक को मिलेगा ब्याज समेत पैसा

 

जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा मामले की सुनवाई की गई

बिलासपुर। मोबाइल दुकान संचालक ने ग्राहक के मोबाइल में ओरिजिनल स्क्रीन डिस्प्ले लगाया, जो महज दो घंटे के भीतर खराब हो गया। इसके बाद दुकान संचालक द्वारा ठीक भी नहीं किया गया। इस मामले में उपभोक्ता फोरम आयोग ने सुनवाई करते हुए दुकान संचालक को जुर्माना लगाया है।
कोनी निवासी ईशा रानी के सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल की स्क्रीन गिरने से टूट गई। वह 29 जनवरी 2026 को पुराने बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा की दीपक मोबाइल की दुकान पहुंचीं। दुकान संचालक ने 3 हजार रुपए में ओलेड डिस्प्ले लगाने और उसके ओरिजिनल जैसी गुणवत्ता के साथ काम करने का भरोसा दिया। साथ ही डिस्प्ले के कम से कम तीन साल चलने की बात कही। राशि देने के बाद डिस्प्ले लगाई गई, लेकिन महज 1 से 2 घंटे में स्क्रीन ब्लैक आउट और झिलमिलाने लगी। इस पर युवती अपने मोबाइल को लेकर दोबारा दुकान पहुंची। इससे पहले उसने मोबाइल का वीडियो बनाकर भी दुकानदार को भेजा था। लेकिन, दुकान पहुंचने पर संचालक ने पहले खराबी अपनी मौजूदगी में दिखाने की शर्त रखी। सामने ही ग्लिच दिखने के बावजूद रिफंड को लेकर टालमटोल करने लगा।

आयोग ने इसे माना सेवा में कमी
परेशान होकर ईशा रानी ने अधिवक्ता के माध्यम से जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया। सुनवाई के दौरान व्हाट्सऐप चैट, भुगतान की स्लिप और स्क्रीन ब्लैक आउट होने के फोटो पेश किए गए। चैट से यह भी स्पष्ट हुआ कि डिस्प्ले बदलने के करीब तीन घंटे के भीतर ही ग्राहक ने खराबी की सूचना दुकानदार को दे दी थी।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *