‘परमबीर कैसे पहुंचे बेल्जियम, किसने की मदद’, संजय निरुपम ने उठाया सवाल

मुंबई. बिल्डर से वसूली के आरोप में फंसे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने दावा किया है कि परमबीर सिंह बेल्जियम (Belgium) चले गए हैं. इस मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरने की कोशिश की है.

किसने की परमबीर सिंह की मदद?
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बेल्जियम पहुंच चुके हैं. उनकी मदद किसने की? उनपर खुद वसूली के आरोप हैं और वो मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगा रहे थे.

संजय निरुपम का ट्वीट
संजय निरुपम ने ट्वीट किया, ‘ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर. मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था. खुद पांच मामलों में वांटेड हैं. पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं. पता चला है, ये बेल्जियम में है. बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते?’

ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर।
मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था।
खुद पाँच मामलों में वांटेड हैं।पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं।
पता चला है,ये बेल्जियम में है।
बेल्जियम गया कैसे?
इसे किसने सेफ पैसेज दिया?
क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ?#ParambirSingh pic.twitter.com/NwYMh6vV74 — Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 30, 2021

परमबीर सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट
जान लें कि मुंबई क्राइम ब्रांच की याचिका पर मुंबई के एक कोर्ट ने परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने परमबीर सिंह के अलावा विनय सिंह और रियाज भाटी के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है. बिल्डर विमल अग्रवाल ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!