25 अगस्त को सभी जिला में निकालेंगे टेट मुक्ति रैली
मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने सभी संवर्ग के शिक्षकों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए 25 अगस्त को शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा एक बड़ा प्रांतीय आंदोलन किया जाएगा। इस दिन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षक एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपेंगे।
संघ की मांग है कि शिक्षकों को टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से मुक्ति दिलाने की मांग इस आंदोलन का मुख्य एजेंडा है, सेवा की सुरक्षा व पदोन्नति के लिए टेट परीक्षा से राहत दिया जाए। शिक्षकों के लिए पूर्ण सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूर्व सेवा अवधि को जोड़ते हुए पेंशन व अन्य हित लाभ दिए जाने की मांग की गई है। राज्य के शिक्षकों को राज्य शासन केंद्रीय वेतनमान के समान लाभ देते हुए वेतन विसंगति को दूर करने का मुद्दा उठाया गया है। 13 फरवरी 2026 के भर्ती व पदोन्नति नियम में शिक्षकों के लाभ सुनिश्चित कर आवश्यक संशोधन करने की मांग रखी गई है। शिक्षकों की सेवा व पदोन्नति हेतु ब्रिज कोर्स के जरिए बीएड कराए जाने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदु को भी ज्ञापन में शामिल किया गया है। शिक्षकों का संविलियन करान, पुरानी पेंशन योजना की मांग को पूर्ण कराना।
शिक्षकों के भविष्य की लड़ाई है
प्रांतीय संचालकों ने की एकजुट होने की अपील शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन ने छत्तीसगढ़ के सभी संवर्गों (कैडर्स) के समस्त शिक्षकों से भावुक और पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि यह लड़ाई सभी शिक्षकों के भविष्य और अधिकारों की है। इसलिए 25 अगस्त 2026 को होने वाले इस जिला स्तरीय रैली प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी शिक्षक अपने हक और हितों की रक्षा के लिए भारी से भारी संख्या में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की।


